About Me

My photo
मेरा नाम शिखा झा हैं, मैं बिहार से हूं। मुझे लिखना पसंद हैं अपने भाव को शब्दों में पिरोना पसंद हैं। मेरी लिखी कहानियां बस मेरा किया गया कल्पना है। मेरी उम्र 23 साल की हैं और मैं जर्नलिज्म की छात्रा हूं, जिंदगी के उतार चढ़ाव से काफ़ी कुछ सीखने को मिलता हैं जिससे मुझे लिखने की प्रेरणा मिलती हैं।

Sunday, June 13, 2021

गौरवी के सपने

गौरवी महज़ बारह साल की थी, पर उसके सपने उसके उम्र से कहीं ज़्यादा बड़े थे। गौरवी कद काठी से लम्बी गोरी और अपने गांव की सबसे ख़ूबसूरत लड़की थी।गौरवी अपने माता - पिता के संग रोहतास नामक एक छोटे से गांव में रहती थी। पढ़ाई लिखाई में भी वो सबसे होशियार थी। गौरवी बचपन से ही निर्तिया और संगीत में काफ़ी अव्वल थी, आस पड़ोस के लोग जब भी कुछ जलसा करते तो गौरवी वहां अपनी कला ज़रूर दिखाती कुछ लोग उसकी सराहना करते तो कुछ उपहास कुछ लोग सलाह देते कि उसे शहर जा के टीवी में काम करना चाहिए तो कुछ उसे नाचने वाली कहते।एक शाम गौरवी अपने पड़ोस के यहां टीवी देख रही थी, उसने देखा कि कई ख़ूबसूरत लड़कियां स्टेज पर आ जा रही है, ना जाने तबसे वो वशीभूत सी हो गई और सबसे पूछने लगी ये कैसा कार्यकर्म हैं, तब वहां खड़े उसी घर के एक व्यक्ति ने बताया कि यह सब लड़कियां मॉडल्स हैं इन्हें इनकी ख़ूबसूरती और इनके अक्लमंद होने की वजह से इनका चयन हुआ है। गौरवी मुस्कुराई और बुदबुदाई क्या मै भी मॉडल बन सकती? मैं भी तो ख़ूबसूरत हूं अक्लमंद हूं! उस व्यक्ति ने जवाब दिया हां बिल्कुल पर तुम्हे उसके लिए शहर जाना पड़ेगा पर अभी तुम छोटी हो कुछ साल सब्र करो। गांव वाले जो अनपढ़ थे, वो इसके इस सपने को ओछी नज़रों से देखते थे, उसे गलत बताते थे पर गौरवी ने मानो अपने इस सपने को सज़ा लिया था उसने मन ही मन ये बात ठान ली थी कि उसे कुछ अलग करना हैं। गौरवी अब अठारह वर्ष की होने जा रही थी उसने अपनी बारहवी भी पूरी कर पूरे गांव में सबसे अधिक अंक लाकर सबको अचंभित कर दिया। गौरवी के माता पिता को गर्व के साथ साथ गुस्सा भी था क्यूंकि उनकी बेटी आईएएस नहीं बल्कि मॉडल बनना चाहती थी। जो कि गांव वालों की नज़रों में ये ग़लत था, 
गौरवी हर रोज़ अपने सपनों के लिए संघर्ष  करती रही और ऐसे ही घरवालों ने उसकी शादी कहीं तय कर दी, गौरवी रोई मिन्नते की पर सबने उसका उपहास किया की वह एक साधारण सी लड़की है, टीवी में आना उसके लिए संभव नहीं और जो मॉडल्स होती उसके चाल चलन अच्छे नहीं होते। इसलिए हम अपने गांव की लड़कियों को वहां जाने की इजाज़त नहीं देंगे। गौरवी ने सबको बहुत समझाया पर किसी ने उसकी ना सुनी इसलिए गौरवी ने फ़ैसला किया कि वह इस शादी से भाग कर शहर चली जाएगी और उसने ऐसा ही किया। शहर आने के बाद इतना आसान नहीं था, उसे हर जगह से बस अस्वीकृति मिली.. उसे देहाती बोल धक्के देना उसका उपहास करना उसके लिए जीना ही मानो मुश्किल होगया हो जैसे, फ़िर भी गुजारा भत्ता करने के लिए उसने एक फ़िल्म सेट पे झाड़ू पोछा का काम शुरू किया। एक रोज़ हीरोइन के ना आने पे डॉयरेक्टर की नज़र गौरवी पे पड़ी और वो उसके खुबसूरती पे मंत्रमुग्ध हो गए उन्होंने तभी जाके गौरवी से पूछा - ए लड़की क्या तुम मेरी फ़िल्म में हीरोइन का किरदार नभाएगी? गौरवी संकुचित होते हुए हां में उत्तर दे सूटिंग करने लगी सब कुछ सही जा रहा था। आठ महीने होने को जा रहे थे, गौरवी की फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हो चुकी थी, और यह फिल्म दर्शकों को ख़ूब पसंद आ रही थी,उसकी फिल्म हिट हो चुकी थी पर उसके दिमाग से मॉडल का भूत अब भी नहीं उतरा था। 
उसने एक शो में हिस्सा लिया और वह शो जीत कर बन गई मिस यूनिवर्स और जब नाम बना तो बड़े बड़े लोग उससे मिलने के लिए तरसने लगे गौरवी को पूरे सम्मान के साथ उसके गांव बुलाया गया और उससे माफ़ी भी मांगी और गांव के हर बेटी के साथ न्याय हो इसका प्रण भी उन्होंने लिया। गौरवी ने गांव की हर लड़की से बात कर उसे अपने हक के लिए लड़ने को कहा उसने कहा कि अधिकार मांगने से नहीं बल्कि उसके लिए संघर्ष और त्याग करना पड़ता हैं। 
गौरवी अपने माता पिता से मिली और उनसे हाथ जोड़ बोली मुझे क्षमा करना अगर मैं उस रोज भागती नहीं  तो मेरे सपने अधूरे रह जाते फिर मैं सुकून से जी नहीं पाती। आपके साथ जो हुआ वो बुरा हुआ, मुझे आपकी इज्ज़त का भी ख्याल रखना चाहिए था, इसलिए मां पिता मुझे  क्षमा कर दो, गौरवी के मां पिता के आंखों में आंसू आ गया और उन्होंने भी हाथ जोड़ दुख व्यक्त किया कि क्यूं वो अपनी बेटी के सपने में ना साथ देकर बल्कि समाज की बातो में आ गई, इस बात का पछतावा हुआ और अपनी बेटी पे गर्व महसूस भी हुआ। गौरवी और उसके माता पिता सब शहर की और रवाना होगए, उसके माता पिता की आंखो में एक अलग ही सुकून और ख़ुशी की चमक थी, उसका ठाट बाठ देख दोनों बहुत ख़ुश हुए और सब साथ रहने लगे।





25 comments:

  1. Life of a girl beautiful story��

    ReplyDelete
  2. बहुत अच्छा शिखा

    ReplyDelete
  3. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete

गौरवी के सपने

गौरवी महज़ बारह साल की थी, पर उसके सपने उसके  उम्र से कहीं ज़्यादा बड़े थे। गौरवी कद काठी से लम्बी  गोरी और अपने गांव की सबसे ख़ूबसूरत लड़की...